You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना से जंग में भारत के लिए किन देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया?
भारत इन दिनों कोरोना महामारी के सबसे भयानक दौर से गुज़र रहा है. रोजाना आने वाले रिकॉर्ड मामले, बड़ी संख्या में मौतें और अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट लोगों का दिल दहला रहा है. इस संकट पर दुनिया भर की नज़र है और दुनिया के कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं. फिर चाहे सिंगापुर का भारत को मेडिकल ऑक्सीजन भेजना हो या सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों का मदद के लिए आगे आना. अमेरिका और पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी इस मौके पर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. देखिए यह रिपोर्ट.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)