कोरोना के दौर में खाने-पीने से जुड़े ये पांच टिप्स बेहद काम के हैं

प्रकाशित

कोविड-19 की महामारी के इस दौर में कई चीज़ें बदल रही हैं. कामकाज, साफ़-सफ़ाई से लेकर खान-पान के तौर-तरीक़े, उन्हीं बदलती चीज़ों में शामिल है.

लोगों की प्राथमिकता में स्वास्थ्य और ख़ासकर खान-पान और स्वच्छता का मुद्दा अचानक से काफ़ी ऊपर आ गया है. ऐसा नहीं है कि पहले लोगों की प्राथमिकता में ये चीज़ें नहीं हुआ करती थीं.

हां, ये ज़रूर था कि खान-पान और स्वच्छता हमारे जीवन-शैली की वो बात थी, जिसमें पसंद-नापसंद को ज़्यादा तरजीह दी जाती थी. इन दिनों कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतिंत हैं कि क्या कोविड-19 की बीमारी खाने-पीने की चीज़ों से भी फैलती है?

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: प्रज्ञा सिंह

वीडियो एडिट: केंज़-उल-मुनीर

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)