कोरोना के बढ़ते मामलों से जूझता भारत, हालात ख़राब
प्रकाशित
भारत में कोरोना संक्रमण के कुल 332,730 नए मामले सामने आए और 2263 संक्रमितों मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये आंकड़ा जारी किया है.
भारत में कोरोना के मामले वैश्विक रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं. पूरे देश को कोरोना ने हिला कर रख दिया है दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के साथ साथ छोटे कस्बों में भी ऑक्सीजन की भारी कमी संक्रमितों की मौत की वजह बन रही है.
भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16,263,695 है और इस वायरस से 186,920 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)