कोरोना की दवाओं से भरे बैग चोर ने लौटाए, हरियाणा की घटना
प्रकाशित
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के जींद में चोर ने इंसानियत दिखाई. घटना जींद के पीपी सेंटर में हुई.
चोर ने कुछ बैग चुराए लेकिन जब बता चला कि उनमें कोरोना वैक्सीन है तो लौटा गया. बैग में कोरोना वैक्सीन के 1710 डोज़ थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)