कोरोना से राजधानी दिल्ली का बुरा हाल क्यों?

वीडियो कैप्शन, दिल्ली समेत पीएम मोदी के चुनाव क्षेत्र का भी हाल बुरा क्यों है?
प्रकाशित

कहते हैं दिल्ली न केवल भारत की राजधानी है, बल्कि देश की शान भी है. ये देश की सत्ता का केंद्र है. तरक्की की आहट सबसे पहले यहां सुनाई पड़ती है.

दिल्ली से दूर-दराज़ के इलाक़े में भी अगर कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ता है, तो ज़िंदगी बचाने के लिए दिल्ली का रुख़ करता है. लेकिन उम्मीदों वाली वही दिल्ली आज ख़ुद लाचार नज़र आ रही है. कोरोना के ज़हर से तड़पते तमाम मरीज़ों को न तो बेड मिल पा रहा है और न समय पर ऑक्सीजन. कई मरीज़ों के परिजन तो दवाओं के लिए भी जगह-जगह भटक रहे हैं. और जब दिल्ली का ये हाल है, तो बाक़ी देश के हालात की बस कल्पना की जा सकती है. आज कवर स्टोरी में इसी बेबस हुई दिल्ली की कहानी...

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)