You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान का जेएफ़-17, दक्षिण कोरिया के इस विमान को टक्कर दे पाएगा?
क़रीब दो साल पहले 23 मार्च 2019 को पाकिस्तान दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में मलेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद विशेष अतिथि थे.
महातिर मोहम्मद अपने पाकिस्तानी समकक्ष प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के साथ सलामी मंच पर बैठे थे और पाकिस्तान दिवस की परेड में शामिल सशस्त्र सेना की टुकड़ियों को बहुत ध्यान से देख रहे थे.
इस समारोह में, महातिर मोहम्मद को 'जेएफ-17 'थंडर' के नाम से मशहूर पाकिस्तान निर्मित फ़ाइटर जेट्स के ग्रुप ने हवा में करतब दिखाए. महातिर मोहम्मद पाकिस्तान में पहली बार स्थानीय तौर पर निर्मित लड़ाकू विमान की चौथी जनरेशन यानी जेएफ़-17 ब्लॉक थ्री के हवाई करतबों को देखकर बहुत प्रभावित हुए.
स्टोरी: उमर फ़ारूक़
आवाज़: विशाल शुक्ला
वीडियो एडिट: देवाशीष
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)