You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वाराणसी: जवान बेटे का शव ई-रिक्शे में लेकर जा रही बेबस मां का दर्द
सोशल मीडिया पिछले दो दिनों से वाराणसी की यह तस्वीर वायरल है. तस्वीर में ई-रिक्शे पर बैठी एक बदहवास माँ है और उनके क़दमों में उनके बेटा, जिसकी साँसें थम चुकी हैं. यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र का है.
जौनपुर के अहिरौली की रहने वाली चंद्रकला सिंह ने अपने बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें कीं लेकिन बचा नहीं पाईं.
सोमवार को वह अपने 29 साल के बेटे का इलाज कराने के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के अस्पताल पहुंची थीं. विनीत सिंह की मौत के बाद भी उनकी मां को एंबुलेंस मिलने में काफ़ी दिक़्क़त हुई.
वीडियो: जौनपुर से आदित्य भारद्वाज और वाराणसी से नीलांबुज, बीबीसी के लिए
एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)