You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
प्रियंका गांधी बोलीं, 'लोग रो रहे हैं और आप रैलियों में हँस रहे हैं'
कोरोना की दूसरी लहर के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी लहर के बीच के वक़्त में सरकार ने तैयारी नहीं की.
प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के सुझाव नहीं लेती है. प्रियंका के आरोपों का जवाब बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने दिया.
उन्होंने कहा कि कोरोना का इलाज हो सकता है, कांग्रेस का नहीं. वहीं बीते 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले दर्ज हुए. इसी दौरान 2,023 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)