टीका लगवाने के लिए रूस क्यों जा रहे हैं लोग?

वीडियो कैप्शन, ऐसे लोगों को वैक्सीन टूरिस्ट्स नाम दिया गया है.
प्रकाशित

भारत में टीकाकरण तेज़ होते हुए भी आबादी के हिसाब से कम है, वहीं यूरोप में ये धीमी रफ़्तार से चल रहा है. इसकी एक वजह सप्लाई में हो रही देरी भी है. यूरोप में संक्रमण की दर एक बार फिर बढ़ रही है. ऐसे में कुछ लोग दूसरे देश में जाकर वैक्सीन लगवाने की सोच रहे हैं.

पिछले हफ़्ते मॉस्को में ऐसे पहले वैक्सीन टूरिस्ट्स पहुंचे, जो टीका लगवाने आए थे. इनमें जर्मनी के 50 लोग थे जो रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली डोज़ लेने आए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)