कोरोना से गुजरात में बिगड़े हालात, मस्जिद को बनाया अस्पताल

प्रकाशित

देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अस्पतालों में बेड कम पड़ रहे हैं. गुजरात के कई हिस्सों में बेड और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए वडोदरा में जहांगीरपुरा मस्जिद को 50 बेड वाले केयर सेंटर में बदल दिया गया है.

19 अप्रैल को राज्य में कोरोना के 11000 से अधिक नए मामले सामने आए.

वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक गुरुद्वारा कोरोना मरीज़ों को खाना सप्लाई कर रहा है. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा उन लोगों को खाना पहुंचा रहा है जो घर में अकेले रहते हैं और खाना नहीं बना सकते.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)