कोरोना वैक्सीन 18 साल से ऊपर के लोगों को देने की गाइडलाइन जारी

वीडियो कैप्शन, कोरोना वैक्सीन 18 साल से ऊपर के लोगों को देने की गाइडलाइन जारी
प्रकाशित

भारत सरकार ने एक अहम फ़ैसले में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की घोषणा कर दी है. ये फ़ैसला एक मई से लागू होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में सोमवार को ये फ़ैसला लिया गया कि एक मई से 18 साल से ज़्यादा उम्र के हरेक व्यक्ति को अब कोरोना वैक्सीन की ख़ुराक दी जा सकेगी.

एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान अपने तीसरे चरण में दाख़िल हो जाएगा जिसमें वैक्सीनेशन में तेज़ी लाई जाएगी और इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)