कोरोना: लॉकडाउन के पहले दिन दिल्ली का हाल
प्रकाशित
दिल्ली में लॉकडाउन 2 का पहला दिन है और बाज़ार में भीड़ दिख रही है. दरियागंज की सब्ज़ी मंडी में सुबह-सुबह ही अच्छी खासी भीड़ दिखी.
दिल्ली में कोरोना के चलते एक हफ़्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन लगने के बाद प्रवासी मज़दूरों का पलायन भी शुरू हो गया.
मंगलवार सुबह आनंद विहार बस अड्डे पर सामान्य भीड़ दिखी. इससे पहले सोमवार रात को इस बस अड्डे पर भारी भीड़ देखी गई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)