इसराइल: सैनिकों को सरोगेट सेक्स थेरेपी मुहैया कराने की वजह क्या है?
दुनिया की कई देशों में सरोगेट सेक्स थेरेपी को लेकर विवाद है. इसलिए इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है. लेकिन इसराइल में सैनिकों को सरोगेट सेक्स थेरेपी मुहैया कराने का खर्चा खुद सरकार उठाती है.
बुरी तरह घायल और यौन पुनर्वास की जरूरत वाले सैनिकों को यह सुविधा मुहैया कराई जाती है. सरोगेट सेक्स थेरेपी के तहत मरीज के लिए किसी ऐसे शख्स को हायर किया जाता है, जो उसके सेक्स पार्टनर जैसा व्यवहार करे.
इसराइली सेक्स थेरेपिस्ट रोनित अलोनी का तेल अवीव का कंस्लटेशन रूम वैसा ही दिखता है, जैसा आपने सोच रखा है. कमरे में छोटा आरामदेह काउच है और दीवारों पर महिला और पुरुष जननांगों के रेखाचित्र लगे हैं. रोनित इनका इस्तेमाल अपने क्लाइंट्स को समझाने में करती हैं.
स्टोरीः योलांद नेल और फिल मारजॉक
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः बुशरा शेख़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)