कोरोना मरीज़ों के लिए महाराष्ट्र में चलाई गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस

वीडियो कैप्शन, कोरोना मरीज़ों के लिए महाराष्ट्र में चलाई गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस
प्रकाशित

महाराष्ट्र में कोरोना से बिगड़ते हालात को संभालने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा रही है. यह एक्सप्रेस कोरोना मरीज़ों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की कमी को दूर करेगी.

इस ऑक्सीजन को विशाखापट्टनम, जमशेदपुर, राउरकेला और बोकारो से सप्लाई किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से यह सुविधा देने की मांग की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)