You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना: महाराष्ट्र समेत पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी की वजह क्या है?
भारत में कोरोना का प्रकोप बहुत तेज़ी से बढ़ा है. देशभर में अस्पतालों और ऑक्सीजन की कमी दिख रही है. महाराष्ट्र में कुछ ही जगहों पर लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन होता है. जैसे कि तलोजा, पुणे और नागपुर में.
इन फैक्ट्रियों के बाहर ऑक्सीजन भरवाने के लिए खाली टैंकरों की कतार लगी रहती है. एक टैंकर को भरने में तीन घंटे का समय लगता है. लिक्विड ऑक्सीजन ज्वलनशील होती है तो इसे रात 10 बजे के बाद नहीं ले जाया जा सकता. साथ ही इनके टैंकरों को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलना पड़ता है.
वीडियो: योगेश लाटकर
प्रोड्यूसर: जाह्नवी मूले
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)