You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
COVER STORY: कोरोना की इस लहर में बच्चे भी क्यों बन रहे हैं शिकार?
एक साल पहले जब दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली थी तो हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हुए थे, लेकिन पहली लहर में बच्चों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा था.
विशेषज्ञों की राय थी कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज़्यादा होने की वजह से वायरस उन्हें उतना प्रभावित नहीं कर पाया था. लेकिन दूसरी लहर में नवजात शिशुओं से लेकर पांच साल और बड़ी उम्र के बच्चे भी वायरस से संक्रमित हो रहे हैं.
कवर स्टोरी में देखिए कि पिछले साल के मुकाबले इस साल ऐसा क्या बदला है कि बच्चे भी हो रहे हैं बीमार. साथ ही जानिए, उन्हें इस जानलेवा वायरस से बचाया कैसे जा सकता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)