कोरोना का असर कुंभ पर भी, दूसरा सबसे बड़ा अखाड़ा हुआ बाहर
प्रकाशित
कोरोना के बढ़ते मामलों का असर हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर दिखने लगा है. निरंजनी अखाड़े ने 17 अप्रैल तक अपने लिए कुंभ मेले के समापन की घोषणा कर दी. कई साधु-संतों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद अखाड़े ने यह फ़ैसला लिया.
कुंभ मेले के आईजी ने कहा कि कोई आदेश मिलने तक मेला पहले की तरह चलता रहेगा. कुंभ मेले में शाही स्नान के दौरान काफी भीड़ देखने को मिली थी.
इस बीच कई लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के मामले भी सामने आए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)