कोरोना से ये सात सबक़ क्यों नहीं सीख पाई सरकार?
प्रकाशित
एक साल बाद, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दोबारा से 'ब्रेक द चेन' के लिए घोषणाएँ कर रहे हैं, तो सवाल उठता है कि आख़िर ये नौबत क्यों आई? सवाल पूछा जा रहा है कि क्या एक साल में हमने कोई सबक नहीं सीखा? और अगर लिया तो क्या इतनी जल्दी भुला दिया?
क्या पिछले लॉकडाउन के बाद दवाओं की क़िल्लत दूर करने की तैयारी नहीं हुई थी? जो अस्पताल बने, वेंटिलेटर ख़रीदे गए, आईसीयू बेड जोड़े गए - उनका एक साल में क्या हुआ?
डॉक्टर अविनाश के मुताबिक ऐसे सबक कई हैं जो राज्य सरकार सीख कर भूल गई. वो एक एक कर उन्हें गिनाते हैं.
स्टोरीः सरोज सिंह
आवाजः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)