You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वायरस के भारत में एक दिन में दो लाख से ज़्यादा मामले
भारत में कोरोना वायरस से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में देशभर में 2 लाख से ज़्यादा नए मामले दर्ज हुए. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन में 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए.
वहीं इस दौरान 1038 लोगों की मौत कोरोना से हुई. बढ़ते मामलों के साथ ही अस्तपालों की स्थिति भी ख़राब हो रही है. यह बिहार के पटना में नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल है.
यहां मरीज़ों को बेड मिलने में काफी मुश्किल हो रही है. वहीं पीएम मोदी ने उप राष्ट्रपति सहित तमाम उपराज्यपाल और एलजी के साथ बैठक की.सभी ने देश में टीकाकरण अभियान पर चर्चा की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)