चीन ने ताइवान की हवाई सीमा में अपने लड़ाकू विमान क्यों भेजे?

प्रकाशित

ताइवान ने कहा है कि सोमवार को उसके हवाई क्षेत्र में रिकॉर्ड संख्या में चीन के सैनिक जेट विमानों ने उड़ान भरी.

ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सोमवार को एयर डिफ़ेंस आइडेंटिफ़िकेशन ज़ोन में 25 विमानों ने प्रवेश किया, जिनमें लड़ाकू विमान समेत परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम विमान भी थे.

पिछले एक साल में ये चीन की ओर से सबसे बड़ा अतिक्रमण माना जा रहा है. अमेरिका ने हाल में ही चीन के लगातार बढ़ते आक्रामक रुख़ को लेकर चेतावनी दी थी.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)