कोरोना के बढ़ते मामलों पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
प्रकाशित
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13500 मामले सामने आए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए सावधानी बरतने की ज़रूरत है. केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई परीक्षाएं रद्द करने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि इस बार की लहर में युवा और बच्चे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)