ईरान: परमाणु केंद्र को नुक़सान पहुँचाने के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
प्रकाशित
ईरान में नतांज़ परमाणु केंद्र को 'आतंकी गतिविधि' से नुक़सान पहुँचा है. यह जानकारी ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है. इससे ठीक एक दिन पहले ईरान ने यूरेनियम का और अधिक तेज़ी से संवर्धन करने वाले सेंट्रीफ्यूज़ को चालू कर दिया था.
अधिकारी ने यह नहीं बताया कि परमाणु केंद्र को नुक़सान पहुँचाने के लिए कौन ज़िम्मेदार है लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 'परमाणु आतंकवाद' से निबटने की अपील की. ईरान के नतांज़ शहर में स्थित यह परमाणु केंद्र भूमिगत है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)