गहरे कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को कैसे बचाया गया?
प्रकाशित
15 फुट गहरे कुएं में हाथी का बच्चा गिर गया और बेहद परेशान हो गया. ओडिशा के मयूरभंज में हाथी का एक बच्चा रात के वक़्त खाली कुएं में गिर गया.
वह रात भर उस कुएं में परेशान रहा. अगली सुबह आस पास के लोगों ने हाथी के बच्चे को निकालने की कोशिश की.
दमकल विभाग और वन विभाग मिलकर हाथी के बच्चे को बचाने में लगे. बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से आखिरकार हाथी का बच्चा कुएं से बाहर निकला.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)