You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जॉर्डन में आए संकट को लेकर सऊदी अरब पर शक क्यों
जॉर्डन के पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा है कि आलोचकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए उन्हें घर में नज़रबंद कर दिया गया है.
बीबीसी को प्रिंस हमज़ा बिन हुसैन के वकील ने एक वीडियो भेजा है.
प्रिंस हमज़ा किंग अब्दुल्ला के सौतेले भाई हैं और उन्होंने देश के नेताओं पर भ्रष्टाचार, अक्षमता और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
यह मामला तब सामने आया है जब देश में 'सुरक्षा' कारणों से कई नामचीन लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.
इससे पहले सेना ने प्रिंस हमज़ा को नज़रबंद किए जाने से इनकार किया था. क्या है पूरा मामला, समझिए इस वीडियो से.
स्टोरीः टीम बीबीसी
प्रस्तुतिः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)