You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रेप पर कौन सा बयान देकर फंस गए इमरान ख़ान?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने रेप को लेकर एक विवादित बयान दिया है. इमरान ख़ान ने रेप और यौन दुर्व्यवहार के लिए बढ़ती अश्लीलता को अहम कारण बताया है. वहाँ की मीडिया ने इसे ख़तरनाक और महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है. इमरान ख़ान ने यह बयान 4 अप्रैल को तब दिया था जब एक टेलीथॉन के दौरान एक कॉलर ने पूछा कि रेप और यौन हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की क्या योजना है, उन्होंने तब कहा था कि समाज को ख़ुद को फ़हश (अश्लीलता) से बचाना होगा.
स्टोरी: अमृता शर्मा आवाज़:
विदित मेहरा वीडियो
एडिटिंग: शाहनवाज़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)