दुनिया भर में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल
दुनिया भर में अबतक कोरोना के कुल मामले 13 करोड़ 27 लाख के पार जा चुके हैं. वैक्सीन को लेकर भी नई नई बातें सामने आ रही हैं.ऑक्सफ़ोर्ड एस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल से कुछ लोगों में ख़ून के थक्के बनने की ख़बरें आई थीं.
इसके बाद ब्रिटेन के मेडिकल रेगुलेटर और यूरोपीय मेडिसिन्स एजेंसी ने जांच शुरू की.यूरोप की मेडिसिन एजेंसी ने कहा है कि वैक्सीन से ख़ून के थक्के जमना बहुत ही दुर्लभ घटना है.
और ऐसा 60 साल से कम उम्र की कुछ ही महिलाओं में देखने को मिला है. एजेंसी ने कहा है कि इसके इस्तेमाल से कोविड की वजह से अस्पताल जाने का ख़तरा कम हो जाता है. ब्रिटेन में भी ऑक्सफ़र्ड एस्ट्राज़ेनेका की वैक्सीन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. वहां के मेडिकल रेगुलेटर ने कहा है कि ब्रिटेन में तीस साल से कम उम्र के लोगों को वैकल्पिक वैक्सीन का ऑफ़र दिया जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)