सीआरपीएफ़ जवान ने बताई नक्सली हमले की आपबीती

वीडियो कैप्शन, सीआरपीएफ़ जवान ने बताई नक्सली हमले की आपबीती
प्रकाशित

"एसआई साहब थे हमारे. उनके पास ही में आकर ग्रेनेड गिरा और उसका छर्रा उनके पांव में लग गया. पैर में से ब्लीडिंग बहुत ज़्यादा होने लग गई थी और वे दर्द से चिल्ला रहे हैं कि कोई पट्टी बांधो, कुछ कीजिए ताकि ख़ून बहना रुक जाए किसी तरह से. फर्स्ट एड को बुला रहे थे लेकिन फर्स्ट एड के एसटीएफ़ के जवान पहले से ही घायल थे. उनकी मरहम पट्टी की जा रही थी. इतने में ये दर्द से बहुत चिल्ला रहे थे तो मैंने अपनी पगड़ी फाड़ी और उसकी पट्टी बना कर उनके पांव में बांध दी." सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान बलराज सिंह की आँखों में, शनिवार को बीजापुर में हुए माओवादी हमले की जैसे सारी तस्वीरें एक साथ घूम जाती हैं. बीजापुर के तर्रेम में हुए इस माओवादी हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान मारे गये थे. इसके अलावा 31 घायल जवानों को बीजापुर और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती किया गया था. इन्हीं घायल जवानों में एक हैं बलराज सिंह.

वीडियो: आलोक पुतुल, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)