You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
स्वेज़ में चार साल से फंसा नाविक
एक बड़े कंटेनर जहाज़ के फंसने से कई दिनों तक बंद रही स्वेज़ नहर में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. इस नहर से कई जहाज़ गुज़र रहे हैं, लेकिन एक जहाज़ और उस पर सवार एक शख़्स ऐसे हैं, जो कहीं नहीं जा रहे.
सीरियाई नाविक मोहम्मद आइशा... पिछले चार साल से एक कार्गो शिप पर फंसे हुए हैं. वो भी स्वेज़ नगर के दक्षिणी किनारे से कुछ ही दूर. यहां उनका ज़्यादातर समय अकेले ही गुज़रा है.
आइशा की कहानी हमें बताती है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अकेले छोड़ दिए जाने वाले नाविक किन मुश्किलों का सामना करते हैं. आयशा से बात की.हमारे कूटनीतिक संवाददाता पॉल एडम्स ने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)