कोरोना का भारत में नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में एक लाख के पार मामले

प्रकाशित

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जो रफ्तार पकड़ी है वह हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. या यूं भी कहा जा सकता है कि यह दूसरी लहर बेकाबू होती हुई दिख रही है.

कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि 24 घंटों में एक लाख से ज़्यादा नए मामले दर्ज हुए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बीते चौबीस घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 1,03,558 मामले दर्ज किए गए.

देश में इससे पहले 16 सितंबर, 2020 को सबसे ज़्यादा मामले सामने आए थे, तब एक दिन में 97,894 केस दर्ज किए गए थे. मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में देश में कोरोना के कारण 478 मौतें हुई हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)