You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पीपीएफ़ समेत बचत योजनाओं के ब्याज़ दर में कटौती का फ़ैसला क्यों पलटा गया?
केंद्र सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन छोटी बचत पर मिल रहे ब्याज दरों को कम करने का फ़ैसला किया, लेकिन इसके अगले दिन गुरुवार को ही यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन इस फ़ैसले को वापस ले लिया गया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट के ज़रिए इसकी जानकारी दी.
उन्होंने लिखा, "छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें 2020-21 की अंतिम तिमाही की दरें जितनी बनी रहेंगी."
उन्होंने यह भी लिखा कि भूलवश ब्याज दरों में कमी का आदेश जारी हो गया था. इसे वापस लिया जा रहा है. आखिर सरकार ने ब्याज दरों में कटौती के फैसले को इस तरह वापस क्यों लिया और क्या यह कटौती आने वाले दिनों में हो सकती है?
स्टोरीः अभिजीत श्रीवास्तव
प्रस्तुतिः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)