बंगाल चुनाव: जेएनयू की दीप्सिता कैसे बीजेपी को चुनौती दे रही हैं?
प्रकाशित
बंगाल चुनाव में हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र से इस बार सीपीआई के टिकट पर एक युवा महिला को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
दीपसीता धर जेएनयू से पीएचडी कर रही हैं और इस बार वो विधायकी का चुनाव लड़ रही हैं. उनके सामने चुनौती आसान नहीं है. उन्हें बीजेपी की वैशाली डालमिया की कड़ी चुनौती का सामना करना है.
वैशाली बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी हैं. देखिए दीप्सिता के साथ बीबीसी संवाददाता रजनीश कुमार की ख़ास बातचीत.
वीडियोः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)