बंगाल चुनाव: कचरा उठाने वाली इन महिलाओं के लिए चुनाव का मतलब क्या है?
प्रकाशित
पश्चिम बंगाल चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपनी ताक़त झोंक रहे हैं. बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला कांटे का है. हर पार्टी वादों की बौछार कर रही है लेकिन एक तबका ऐसा भी है जिसे चुनाव होने से कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ता दिखता.
झुग्गी बस्ती में रहकर जीवन बिताने वाली इन महिलाओं की ज़िंदगी कूड़ा बीनते हुए गुज़र रही है. किसकी सरकार बनेगी, कौन जीतेगा, इसके जवाब में उनका दर्द झलकता है.
देखिए बीबीसी संवाददाता भूमिका राय की ये रिपोर्ट.
वीडियो: अर्चिसमान साहा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)