You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने पर क्या बोले सीएम केजरीवाल?
राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राजधानी दिल्ली कोरोना संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है.
उन्होंने कहा, "बीते कुछ दिनों से दिल्ली में कोविड19 के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 3583 नए मामलों की जानकारी सामने आई है. केस बढ़ने के लिहाज से ये चौथी लहर है." लॉकडाउन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है. अगर ऐसी जरूरत हुई तो पहले दिल्ली के लोगों की राय ली जाएगी."
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण पर एक्शन प्लान बनाने के लिए शुक्रवार को हुई बैठक के बाद कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के लिए वो हर संभव कदम उठा रहे हैं और लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए. केजरीवाल ने बताया कि उनका ज़ोर टीकाकरण पर है और कल (गुरुवार को) 71 हज़ार लोगों को टीके लगाए गए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)