पाकिस्तान: भारत के साथ कारोबारी रिश्ते को लेकर यू-टर्न

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान का यू-टर्न
प्रकाशित

पाकिस्तान ने भारत के साथ कारोबारी रिश्ते बहाल करने को लेकर यू-टर्न ले लिया है.

साल 2019 में जब जम्मू कश्मीर का विेशेष दर्जा ख़त्म कर दिया गया था उस समय पाकिस्तान ने भारत सरकार के साथ कारोबारी रिश्ते स्थगित कर दिए थे.

इसके बाद बुधवार को पाकिस्तान की इकनॉमिक कॉर्डिनेशन कमेटी से सुझाव दिया था कि पाकिस्तानी व्यापारियों को कुछ चीज़ों के आयात की इजाज़त दी जानी चाहिए.

लेकिन फिर गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस सुझाव को ख़ारिज कर दिया.

ज़्यादा जानकारी दे रही हैं, पाकिस्तान से बीबीसी संवाददाता सहर बलोच.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)