You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान की लव स्टोरी: दाऊद सिद्दीक़ी को कृत्रिम हाथ मिल सकते हैं?
दाऊद सिद्दीक़ी की ज़िंदगी उस समय अचानक बदल गई, जब एक हादसे की वजह से उन्हें बिजली का तगड़ा करंट लगा.
डॉक्टरों को दाऊद की ज़िंदगी बचाने के लिए उनके दोनों हाथ और एक पैर काटना पड़ा. लेकिन इन सभी के बावजूद नहीं बदला तो वो थी दाऊद के लिए सना मुश्ताक़ की मोहब्बत.
सना ने परिवार और समाज, किसी की नहीं सुनी और ऐसा फ़ैसला किया जो आसान नहीं था. मोहब्बत की आपने कई कहानियां देखी और सुनी होंगी, लेकिन प्यार करने वाला ये जोड़ा सभी से अलग नज़र आता है.
मोहब्बत की ऐसी दास्तां, जो आंखों में आंसू ला देगी और मुस्कुराने का मौक़ा भी देगी. अब ये कहानी कुछ आगे बढ़ती दिख रही है.
पाकिस्तान के कराची शहर में एक कंपनी हादसों का शिकार हुए लोगों को बायोनिक हाथ लगाने का काम करती है. क्या दाऊद को भी ये हाथ मिल सकते हैं?
वीडियो: उमर दराज़ नांगियाना और मोहम्मद नबील, बीबीसी उर्दू
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)