You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'बिज़नेस बबल' से बिज़नस को कितनी रफ़्तार मिल पाएगी?
कई देशों की सीमाएं कोरोना वायरस की वजह से अब भी बंद हैं. फ़्लाइट्स भी काफ़ी सीमित हैं.
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कारोबार में रफ़्तार कैसे लाई जाए, सिंगापुर इसका हल ढ़ूढ़ने की कोशिश कर रहा है.
सिंगापुर कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने वालों के लिए एक ऐसी योजना लेकर आया है, जिसमें उन्हें खु़द को क्वारंटीन करने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी और वो एक-दूसरे के साथ मीटिंग भी कर सकेंगे.
यह वर्चुअल मीटिंग से एक क़दम आगे की बात है. तो क्या भविष्य में ऐसी मीटिंग्स होंगी?
देखिए, बीबीसी संवाददाता सुरंजना तिवारी की यह रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)