You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
असम में बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवार क्या बोले?
2011 की जनगणना के मुताबिक़ पूर्वोत्तर राज्य असम में मुसलमान वहाँ की आबादी के क़रीब 35 फ़ीसद हैं. अपनी बड़ी आबादी के लिहाज़ से वहाँ के चुनावों में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग इनका है. लेकिन राज्य में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हिमंत बिस्व सरमा ने असम में चल रहे चुनावों से ठीक पहले यह कह दिया कि उनकी पार्टी को मुसलमानों के वोटों की ज़रूरत नहीं है. फिर टिकट बंटवारे के समय बीजेपी को लगा कि वो इस समुदाय की असम में पूरी तरह से अनदेखी नहीं कर सकती है तो पार्टी ने कुल सात मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. हालाँकि 2016 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या नौ थी जिनमें केवल एक को ही जीत मिली सकी थी. जिन प्रत्याशियों को बीजेपी ने असम के चुनावी समर में उतारा है, उनमें सबसे अधिक पाँच तीसरे और आख़िरी चरण में लोअर असम से मैदान में हैं. आखिर बीजेपी के टिकट पर असम में चुनाव लड़ रहे मुस्लिम उम्मीदवार क्या बोल रहे हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता सलमान रावी की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)