You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
टीएमसी नेता सौगत रॉय ने ममता के चंडी पाठ की क्या वजह बताई?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय ने बीबीसी हिन्दी को दिए ख़ास इंटरव्यू में कहा है कि "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सारे चमचे बीजेपी में चले गए हैं." जब सौगत रॉय से पूछा गया कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की होड़ क्यों मची है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''जो भी पार्टी छोड़कर गए हैं, वे कोई महान नेता नहीं थे. सब ममता बनर्जी के चमचे थे. उससे कुछ फ़र्क़ नहीं पड़ता.'' कई लोगों का आरोप है कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कारण ये सब छोड़कर जा रहे हैं. इस सवाल पर सौगत रॉय ने कहा, ''अभिषेक बेचारे ने क्या किया है. वो नौजवान है और ममता का भतीजा है.'' ''ये कोई पाप तो नहीं है. मुकुल रॉय क्या है? ग्रैजुएट भी नहीं था और उसको ममता ने रेल मंत्री बना दिया. शुवेंदु अधिकारी को ममता ने तीन मंत्रालय दे दिया था. ममता भी अब इस चीज़ को समझ रही होंगी कि इन लोगों को उठाना नहीं चाहिए था.''
वीडियो: रजनीश कुमार और रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)