You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अज़ीम मंसूरीः 26 साल, 3 फ़ुट के अज़ीम का निकाह कब होगा?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली ज़िले के क़स्बा कैराना में अज़ीम अब जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं. शादी की मांग को लेकर महिला थाने में अर्ज़ी और उसके बाद मीडिया में सुर्खियां बटोरने के बाद अज़ीम को ये पहचान मिली. अज़ीम 26 बरस के हैं और उनका क़द क़रीब तीन फुट है. पिछले कईं साल से अलग-अलग स्थानों पर अपनी शादी की मांग कर रहे हैं. वो अपने पिता और भाइयों के साथ दुकान पर हाथ बंटाते है. अज़ीम के अलावा उसके छोटे भाई फईम का क़द भी कम है और उनकी उम्र 15 साल है. आस-पड़ोस के दुकानदार और रिश्तेदारों में अज़ीम काफी अज़ीज़ है. उनके साथ अब फोटो खिंचवाने और सेल्फी के लिए होड़ लगी रहती है.
वीडियोः शहबाज़ अनवर, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)