You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पंजाब: ग़ुस्साए किसानों ने बीजेपी विधायक को पीटा, कपड़े फाड़े
पंजाब में बीजेपी के एक विधायक पर कुछ ग़ुस्साए किसानों ने हमला किया.
आरोप है कि हमले में किसानों ने विधायक की शर्ट भी फाड़ दी. घटना शनिवार को मुक्तसर ज़िले के मलोट की है.
विधायक अरुण नारंग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मलोट गए थे. किसानों ने इसका कड़ाई से विरोध किया.
डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी किसी तरह विधायक को सुरक्षित निकालकर ले गए.
किसानों के गु़स्से को देखते हुए बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी रद्द कर दी. संयुक्त किसान मोर्चा ने इस घटना पर खेद जताया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)