इटली में सरकारें इतनी जल्दी क्यों गिर जाती हैं?

प्रकाशित

साल 1948 में इटली गणराज्य बनने के बाद औसतन लगभग हर हाल एक प्रधानमंत्री ने अपना इस्तीफ़ा दिया है.

जानकार मानते हैं कि इटली की राजनीतिक प्रणाली ही ऐसी बन चुकी है जिसमें किसी एक दल को बहुमत हासिल नहीं होता और सरकार बनाने के लिए कई पार्टियों में गठबंधन एक अनिवार्य शर्त है.

गठबंधन का मतलब है चेन में कई कड़िया, जिनमें से एक कड़ी निकलते ही पूरी चेन बिखर जाती है. इटली के इतिहास की भी इसमें अहम भूमिका है जो अब राजनीतिक संस्कृति बन चुका है.

1948 में इटली गणराज्य बनने के बाद औसतन लगभग हर साल एक प्रधानमंत्री ने अपना इस्तीफ़ा दिया. आखिर इटली में ऐसा क्यों होता है और वहां इतनी ज़्यादा राजनीतिक अस्थिरता क्यों बनी रहती है? इन्हीं तमाम सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की है इस बार के दुनिया जहान में.

प्रेजेंटर/ प्रोड्यूसरः मोहनलाल शर्मा/ संदीप सोनी

ऑडियो/ वीडियो एडिटः रविशंकर कुमार/ काशिफ़ सिद्दीक़ी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)