COVER STORY: भारत कोरोना माहमारी की दूसरी लहर कितनी गंभीर?

प्रकाशित

समस्या एक नहीं है. अब भारत में कोरोना के डबल म्यूटेंट मिलने से भी चिंता बढ़ गई है. देश के 18 राज्यों में कोरोना के ऐसे वेरिएंट मिले हैं.. जो परेशानियां बढ़ा सकते हैं.

सवाल ये है कि बदले हुए वायरस के लक्षण क्या हैं, क्या इस पर वैक्सीन कारगर होगी और होली जैसे त्यौहार के दौरान लोग क्या सावधानियां बरतें कि संक्रमण की सेकेंड वेव और डबल म्यूटेंट की दोहरी चुनौती से बच पाएं.

ये जानने के लिए बीबीसी संवाददाता सारिका सिंह ने बात की सीनियर इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट स्वाति महेश्वरी से .

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)