You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वो जगह जहां हर मिनट छह हज़ार सिरिंज बन रही हैं
भारत की सबसे बड़ी सिरिंज फ़ैक्ट्री चलाने वाले राजीव नाथ का कहना है कि वो दुनिया भर से आ रहे सिरिंज के 40 आग्रह ठुकरा रहे हैं.
नाथ की हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइस (HMD) इन दिनों काफ़ी डिमांड में है क्योंकि भारत में इन दिनों कोरोना वायरस से बचाने वाले टीका लगाने का अभियान जारी है.
इस कारखाने में हर दिन चालीस लाख सिरिंज बन रही हैं लेकिन नाथ का कहना है कि ये भी काफ़ी नहीं है क्योंकि दुनिया को अपनी 60 फ़ीसदी आबादी को वैक्सीन लगाने के लिए 10 अरब सिरिंज की ज़रूरत है.
वो उम्मीद कर रहे हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन, सरकार और सिरिंज बनाने वाली कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल आने वाले दिनों में राह आसान बना सकता है. बीबीसी संवाददाता अंशुल वर्मा की वीडियो रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)