भगत सिंह से जुड़े निशान आज भी पाकिस्तान में मौजूद हैं

वीडियो कैप्शन, भगत सिंह से जुड़े निशान आज भी पाकिस्तान में मौजूद हैं
प्रकाशित

भगत सिंह की विचारधारा को निखारने में लाहौर शहर का बड़ा योगदान था.

डीएवी स्कूल से पढ़ाई पूरी कर उन्होंने ब्रैडला हॉल में नेशनल कॉलेज में दाख़िला लिया.

ये जगह लाहौर की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रही है.

यही वो जगह है जहां उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ‘यंग इंडियन काउंसिल’ की स्थापना की थी.

उन्होंने नाटकों में अभिनय किया, भाषण दिए और क्रांति के लिए आवाज़ उठाई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)