कश्मीर के पहाड़ों में एक हाथ से गाड़ी चलाने वाले युवक की कहानी
प्रकाशित
मुश्किल पहाड़ी रास्तों पर बेख़ौफ़ गाड़ी दौड़ाते ये हैं सैयर अब्दुल्लाह. सैयर ने अपना एक हाथ बचपन में एक हादसे के चलते गंवा दिया.
कश्मीर निवासी सैयर को पहाड़ों के मुश्किल रास्तों पर चढ़ाई करना पसंद है. एक हाथ ना होने के बावजूद वो अपने इस शौक को पूरा कर रहे हैं.
लगभग 20 साल के सैयर ऑफ़ रोडिंग कर कश्मीर में काफी लोकप्रिय हो गए हैं. वो अपने बाएं हाथ से ही गाड़ी चलाते हुए ऑफ़ रोडिंग करते हैं.
सैयर पूरी तरह फिट ड्राइवरों के साथ कॉम्पिटीशन भी करते हैं.
वीडियोः रियाज़ मसरूर और शफ़ात फ़ारूक़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)