लॉकडाउन लगाने से पहले पीएम मोदी ने किसकी सलाह ली थी?
कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत भी शुमार है. देश में पिछले साल 24 मार्च को संपूर्ण लॉकडाउन का फ़ैसला सुनाया गया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया. पीएम मोदी ने आम जनता को इसके लिए चार घंटे का वक़्त दिया.
इस लॉकडाउन के बाद भारत की सड़कों पर मज़दूर बड़ी संख्या में पलायन करते हुए देखे गए. बीबीसी ने सूचना के अधिकार के ज़रिए सरकारी दस्तावेज़ों से जानना चाहा कि आखिर दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन से पहले भारत सरकार ने क्या तैयारियां की, किसके साथ बैठक, चर्चा और प्लानिंग की.
देखिए बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित की यह ख़ास रिपोर्ट.
वीडियोः पीयूष नागपाल और अर्जुन परमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)