देहरादून के मंदिरों में लगे 'गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित' वाले बैनर

प्रकाशित

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कुछ मंदिर में बैनर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. ये बैनर हिंदू युवा वाहिनी नामक संगठन ने लगाए हैं. पुलिस ने उस शख़्स के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है जिसका फोन नंबर इन बैनरों पर लिखा है.

कहा जा रहा है बैनर हटा दिए हैं लेकिन मंदिर प्रशासन ने इसकी जानकारी से इनकार किया है. कुछ दिन पहले यूपी के ग़ाज़ियाबाद में मंदिर में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला आया था. उस मंदिर के गेट पर भी इसी तरह के संदेश वाला बैनर लगा था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)