बांग्लादेश में पीएम मोदी के दौरे का विरोध क्यों हो रहा?
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश दौर पर जा रहे हैं, लेकिन उनके जाने से पहले ही वहाँ कुछ लोगों ने उनके दौरे का विरोध शुरू कर दिया है. लेकिन बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने शनिवार को कहा कि लोगों के एक समूह के इस विरोध से चिंतित होने की कोई वजह नहीं है.
उन्होंने कहा, "कुछ लोग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ढाका दौरे के ख़िलाफ़ अभियान चला रहे हैं लेकिन कोई चिंता की बात नहीं है. बांग्लादेश एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ लोगों को अभिव्यक्ति की आज़ादी है."
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक़ विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "लोग हमारे साथ हैं. सिर्फ़ कुछ लोग इस दौरे का विरोध कर सकते हैं और उन्हें करने दीजिए. इस मसले से चिंतित होने का हमारे पास कोई कारण नहीं है."
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)