You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण के 40953 मामले सामने आए हैं. साल 2021 में यह संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 11555284 हो गए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 23653 लोग रिकवर हुए हैं. देश में फिलहाल संक्रमण के सक्रिय मामले 288394 हैं.
बीते 24 घंटों में 188 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 159558 हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक 20 मार्च तक कुल 232431517 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)