अमरीका में एशियाई मूल के लोगों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं?

वीडियो कैप्शन, अमरीका में एशियाई मूल के लोगों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं?
प्रकाशित

17 मार्च को अमरीकी शहर अटलांटा के कुछ मसाज पार्लरों में हुई फायरिंग में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें छह एशियाई महिलाएं भी थीं. ये नस्लवादी हमला था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

पर ये हमला उस वक्त हुआ है, जब कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से एशियाई मूल के अमरीकियों के ख़िलाफ़ अपराध बढ़े हैं. बीबीसी संवादादाता लैरी मदोवो ने बात की कुछ ऐसे लोगों से, जो इस तरह के नफ़रत भरे हमले झेल चुके हैं. ये रिपोर्ट. 17 मार्च से पहले तैयार की गई थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)